मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में हैल्पलाईन नंबर 1077, 9412210080 व 0131-2433023 पर मदद मांगी जा सकती है। उन्होनें बताया कि ठण्ड में किसी प्रकार की कोई क्षति न हो, इसके लिये यह हैल्पलाईन 24 घंटे सक्रिय रहेगी। उन्होंने रेन बसेरों में ठहरने वाले नागरिकों के लिए साफ-सुथरे बिस्तर, पर्याप्त कंबल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं स्वच्छता की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर आश्रय उपलब्ध कराया जाए। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में रुके यात्रियों को भी रेन बसेरे की सुविधाओं के बारे में जानक...