उरई, नवम्बर 18 -- उरई। रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकारी झांसी सलीम खान ने जीआरपी थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैंस के साथ ही अपराध की समीक्षा करते हुए जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज को प्राथमिकता के साथ विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण किए जाने की हिदायत दी। पिछले दिनों राप्तीसागर एक्सप्रेस में हुई लाखों की चोरी में कहा, टीमें सख्ती के साथ काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश होगा। मंगलवार को जीआरपी सीओ ने उरई रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर को आए क्षेत्राधिकारी ने थाने में साफ सफाई के साथ ड़्यूटी रुम को देखा। तैनात कर्मियों को दस्तावेजों का रखरखाव बेहतर ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। मैंस के बाद उन्होंने थाने में अपराध समीक्षा की। इसमें विभिन्न घटनाओं से जुड़ी विवेचनाओं को बिंदुवार देखा। इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.