आगरा, जनवरी 5 -- सर्दी में रेल लाइन में फ्रैक्चर की संभावना रहती है। ऐसे में कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर निचली गंग नहर पर हुए रेल लाइन फ्रैक्चर के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। लाइन की चौबीस घंटे में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। जिससे लाइन में फ्रैक्चर नहीं हो सके और रेल यातायात सुचारू चल सके। वहीं कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर निचली गंग नहर पर हुए रेल लाइन फ्रैक्चर के बाद टूटे पटरी के टुकड़े को जांच के लिए गोरखपुर मंडल भेजा जाएगा। गोरखपुर मंडल पर रेलवे की लैब में पटरी के टुकड़े से घनत्व व लोहे की गुणवत्ता की जांच होगी। इससे घटना स्थल के आसपास बिछी हुई पटरी की गुणवत्ता की जानकारी रेलवे को प्राप्त हो सकेगी और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जा सकेगा। बता दें कि शुक्रवार की देर रात कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर पेट्रोलिंग करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.