अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी के मौसम में नजला-जुकाम की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर बच्चे और युवा इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। दिन-रात के तापमान में अंतर, ठंडी हवा, कोहरा और लापरवाही इस समस्या को गंभीर बना रही है। सामान्य तौर पर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर उपचार न कराने पर नजला सिरदर्द, साइनस, बुखार और गले के संक्रमण का रूप ले सकता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल व दीनदयाल अस्पताल में इसी समस्या को लेकर हर रोज 40-50 मरीज आ रहे हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि सर्दी में नाक की झिल्ली सूज जाती है, जिससे नाक बंद होना, पानी गिरना और सिर भारी लगने की समस्या होती है। यदि संक्रमण बढ़ जाए तो तेज सिरदर्द, आंखों के आसपास दर्द और बुखार भी हो सकता है। बच्चों में यह समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.