आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में शुक्रवार को रोजगारपरक प्रशिक्षण के तहत मछली पालन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एलसी वर्मा ने बताया कि सर्दी का मौसम मछली पालन करने वाले किसानों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। पानी के तापमान में गिरावट मछलियों के स्वास्थ्य और विकास पर बुरा प्रभाव डालती है। अगर इस समय सही देखभाल न की जाए, तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। कुछ मामलों में किसानों को अपनी मछलियों का 60 प्रतिशत तक नुकसान उठाना पड़ता है। ठंड के कारण मछलियों की मृत्यु और वृद्धि में रुकावट आम समस्या है। अगर उचित सावधानी के साथ सही तकनीक का पालन किया जाए, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। मत्स्य वैज्ञानिक आदित्य कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में मछलियों के लिए तालाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.