अल्मोड़ा, दिसम्बर 31 -- Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत सल्ट विधानसभा क्षेत्र में जंगलों में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह आग मछोड़ और टोटाम गांव के बीच स्थित गोदी गांव के जंगलों में भड़की, जिसकी लपटें और घना धुआं भतरोजखान-रामनगर मार्ग से भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। चौंकाने वाली बात यह रही कि सर्दियों के मौसम में, जब आमतौर पर जंगलों में नमी बनी रहती है, उस समय भी जंगल धू-धू कर जलते रहे। आग तेजी से फैलती गई, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में ट्रेनें आपस में टकराईं,भीषण टनल हादसे ...