फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- कड़ाके की ठंड के बाद भी रविवार को छुट्टी के दिन भी बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों से 75 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी बंदरों को शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। शनिवार को 38 बंदर पकड़े गए थे। नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर यह अभियान जलकल कंपाउंड नगर निगम, हनुमान रोड के अलावा मौहल्ला दुर्गानगर में चलाया गया। बंदर पकड़ने वाली टीम ने काफी प्रयासों के बाद सभी क्षेत्रों से 75 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों के निर्देश पर सभी बंदरो को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया तथा बाद में सभी बंदरों को शहर की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.