बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं,संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सर्दियों में अतिरिक्त पोषण देने का आदेश निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने जारी किया है। इस आदेश के क्रम में मिड-डे-मील के तहत प्रत्येक गुरुवार को गजक, तिल-गुड़ या भुने चने दिये जाएंगे। कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो गयी है और इस सर्दी में बच्चों के स्वास्थ को लेकर भाजपा सरकार चिंतित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सर्दियों में अतिरिक्त पोषण देने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने प्रदेश के सभी डीएम को जारी आदेश में कहा है कि प्रत्येक गुरुवार को बच्चों को गजक, तिल-गुड़ या फिर भुने चने दिये जायें, जिससे उन्हें ऊर्जा, गर्मी और रोग प्रतिरोधक क्षमता मिले। बीएसए वीरेंद...