रांची, नवम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में बढ़ती सर्दी को देखते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को बेघर, निर्धन, विधवा, बच्चों और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक डालसा को रात के समय फुटपाथों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और फुटपाथ-निवासियों की पहचान सुनिश्चित करनी होगी। इसके लिए पैनल वकीलों, रिटेनर वकीलों और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स की पर्याप्त संख्या में टीमें गठित करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि पहचाने गए बेघर व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया तत्...