हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। सर्दी के मौसम में आए दिन बिजली नखरे दिखा रही है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के आगरा रोड पर सुबह 11 हजार केवीए की लाइन तार टूट गया। वहीं सोमवार की रात को प्रगतिपुरम सबस्टेशन की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण कई घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। वहीं कर्मी फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे। सर्दी बढ़ने के साथ लोग घरों में हीटर, ब्लोअर आदि की मदद ले रहे हैं। इस कारण बिजली सिस्टम का लोड बढ़ रहा है। बिजली सिस्टम जबाब देने लग गया है। इस कारण शहर, देहात, कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ ...