फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- सुल्तानपुर घोष। क्षेत्र के भैरंवा कला मजरा मंडवा में गुरुवार को राधेलाल मौर्य सेवा सेवा सहयोग फाउण्डेशन के तत्वाधान में लगभग 70 लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इससे पूर्व स्व. राधेलाले मौर्य की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राजेश शर्मा,डॉ. श्रीनाथ मौर्य, देवीदीन मोर्य, आदित्य मौर्य, मनोज कुमार, विकास मौर्य, डॉ. राजकुमार साहू, शिवम अग्निहोत्री, धर्मराज मौर्य आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस तरह की सेवा सराहनीय है। क्षेत्र के मण्डवा, सलेमपुर ओझीपुर, लोखरीपुर भैरंवा खुई,जाफराबाद आदि गांवों के जरूरत मंदों को कम्बल वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.