औरैया, जनवरी 8 -- औरैया, संवाददाता। जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण सर्दी के चलते लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर इस समय ठंड से बचाव में अधिक ऊर्जा खर्च कर रहा है, जिसके कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते पेट दर्द, अपच, कब्ज, उल्टी और दस्त जैसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पतालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के दिनों में लोगों की खानपान आदत भी समस्या को बढ़ा रही है। तला-भुना और मसालेदार भोजन के शौक के चलते मरीजों में सीने में जलन और पेट दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं। कई लोग गर्म कपड़े पहन कर रजाई में बैठे-बैठे भारी भोजन कर रहे हैं, जबकि सर्दी में शरीर की गतिविधियां स्वाभाविक रूप से कम हो जाती हैं। ऐसे में भोजन आसानी से पच नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.