बिजनौर, दिसम्बर 15 -- बिजनौर। सर्दी में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को पोषण देने के लिए बाजरे और चौलाई के लड्डू दिए जाएंगे। हर गुरुवार को बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। शासन से प्रत्येक बच्चे पर 5 रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में बीएसए ने पिछले दो गुरुवार से बच्चों को शासन के आदेश पर यह सुविधा देनी शुरू कर दी है। पीएम पोषण योजना के तहत जिले में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को हर गुरुवार को मूंगफली की चिक्की, गुड की गजक, चौलाई और बाजरे के लड्डू, प्रत्येक छात्र को 20 ग्राम और 50 ग्राम भूना हुआ चना आदि वितरित किया जाएगा। दिसम्बर 2025 से मार्च 2026 तक बच्चों को परिषदीय स्कूलों में यह सुविधा दी जाएगी। सर्दी के इन चार माह तक बच्चों को पोषण के रूप में हर गुरुवार को इनमें से कुछ न कुछ खाने के लिए दिया जाएगा। करीब 13 गुरुवार को बच्चों को इस योजना के तहत ...