अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़। बढ़ती सर्दी के बीच बस में यात्रा करने वालों की संख्या में खासी कमी आई है। मसूदाबाद और सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों ने बताया कि बहुत मजबूरी के चलते ही निकालना पड़ा है। सूतमिल चौराहे पर भी सवारियों की संख्या कम थी। इधर, आगरा कट से बस पकड़ने वाली सवारी गायब दिखी। सहारनपुर डिपो से एसी बस के चालक ने बताया कि मेरठ और अलीगढ़ तक सवारी ठीकठाक मिली पर अलीगढ़ के बाद बस में दस बारह सवारी ही रह गईं। मडराक टोल पर भी पूर्व की तरह लगने वाली वाहनों की लाइन गायब थी। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सर्दी के चलते सवारी घट गई हैं। यहां से आम दिनों में करीब 80 हजार यात्री रोज बस का सफर करते हैं। लेकिन पिछले चार पांच दिन से 10 हजार यात्री कम हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.