औरैया, नवम्बर 30 -- औरैया। बढ़ती सर्दी के बीच छोटे बच्चों में कोल्ड डायरिया तेजी से फैल रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों 50 सैया जिला अस्पताल, 100 सैया जिला अस्पताल, सीएचसी पीएचसी सहित अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक आई ठंड और संक्रमण के कारण शिशुओं में कोल्ड डायरिया तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल औरैया के बाल रोग विभाग में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना एक सैकड़ा से अधिक बच्चे इलाज के लिए लाए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार कई बच्चों में तेज डिहाइड्रेशन, बार-बार उल्टी, दस्त और भूख न लगने जैसी गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ...