मथुरा, दिसम्बर 25 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सर्दी/ठंड के दृष्टिगत तहसील गोवर्धन के ग्राम पैंठा स्थित वृहद गो-संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने हरा-चारा, भूसा, खर, चोकर, पानी, साफ-सफाई, शेड आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण गोशाला परिसर में सीसी टीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ खिलाया तथा गोशाला का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ठंड के दृष्टिगत गोशालाओं के शेड को तिरपाल से कवर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फर्श/जमीन पर पुआल, भूसा या पेड़ की पत्तियां बिछाएं, ताकि गोवंशों को ठंड न लगे। गोशाला के दरवाजों और खिड़कियों पर बोरे लगाएं, जिससे ठंडी हवा का प्रवेश रोका जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित अंतराल पर अलाव जलाएं, ताकि गोवंश को गर्माहट मिल सके। म...