औरैया, दिसम्बर 6 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के चलते जिले में किसी भी निराश्रित या असहाय व्यक्ति को सड़क या फुटपाथ पर रात गुजारने की नौबत न आए, इसके लिए प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने शनिवार को संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी रैन बसेरों और शेल्टर होम में पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। एडीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी, तीनों एसडीएम, तहसीलदारों, पूर्ति विभाग, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं तथा नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आश्रयहीन, असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोग कहीं भी खुले में न सोने पाएं। इसके लिए गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, गरम पानी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.