रामपुर, दिसम्बर 17 -- कड़ाके की सर्दी में बच्चों को निमोनिया और कोल्ड डायरिया अपनी चपेट में ले रहा है। इन दिनों सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले ज्यादातर बच्चों में सर्दी और जुकाम की शिकायत है। चिकित्सक अभिभावकों को सर्दी से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. युगल किशोर का कहना है कि कि सर्दी काफी पड़ रही है और आगामी दिनों में अधिक सर्दी रहेगी। बच्चों की मां सर्दी से बचें और बच्चों को भी बचाएं। ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक बच्चे निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया के सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार पतला और पानी जैसा मल आना, पेट में दर्द या ऐंठन, मतली और उल्टी, हल्का बुखार, थकान और सुस्ती, मल में बलगम आना, मल में खून आना, पेशाब कम आना, मुंह सूखना, बार-बार उल्टी आना आदि कोल्ड ड...