रायबरेली, जनवरी 8 -- ऊचाहार। गुरुवार को हटवा गांव के पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव उर्फ राजू ने ग्राम पंचायत के एक हजार जरूरतमन्दों को कंबल बांटे और पांच सौ लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। इस मौके नरेंद्र सिंह, झल्लर पांडेय, रज्जन दुबे, बाबू जी, मिथलेश मिश्र, रामनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...