फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। सर्दी के मौसम में शातिरों ने पुलिस का पसीना छुड़ा रखा है। पुरानी घटनाओं को कौन कहें नये साल में अब तक शातिरों ने घरों से ताला तोड़ एक करोड़ से ज्यादा का नगदी जेवर पार कर दिया है। खुलासों में लगी पुलिस टीमों की जांच फुस्स हो गई है, वहीं शातिर करोड़ों पार कर मौज में हैं। साल के पहले दिन ही खाकी को शातिरों ने तगड़ी चुनौती दे दी। नये साल की पूर्व संध्या पर एसपी ने शहर में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया लेकिन एक जनवरी की भोर पहर ही शहर के मसवानी मोहल्ले में सूने घर से चोरों ने नगदी जेवर सहित तीस लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। पुलिस की चार टीमें खुलासें में लगी रहीं, लेकिन एक अदद सुराग तक पुलिस खोज नहीं पाई। इनसेट... स्पेशल टीमों का नेटवर्क धड़ाम जिले में थाने की पुलिस टीमों को बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.