जोधपुर, नवम्बर 24 -- राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी में अब कमी आनी शुरू हो गई है। उत्तरी हवाओं के साथ पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले 4-5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसी तरह का मौसमी मिजाज बना रहेगा। तापमान में भी कोई महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया। सिर्फ 6 शहरों में ही रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन उत्तरी हवाएं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.