कन्नौज, दिसम्बर 25 -- गुरसहायगंज। मौसम का रुख खराब होने का असर आलू की फसल में झुलसा रोग के रूप में दिखने लगा है। रोग से बचाव के लिए किसान कीटनाशक दवा का स्प्रे करने में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के कारण आलू की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। कोहरे के कारण आलू की फसल की पत्तियां सिकुड़ने लगी हैं। किसानों ने बताया कि आलू की फसल में झुलसा का असर दिखाई पड़ने लगा है। आलू की कुछ प्रजातियों में बिंठा रोग भी लगा हुआ है। इसके अलावा पाला के चलते आलू में झुलसा के साथ ही परपरा रोग की शिकायत भी दिखाई देने लगी है। फसल के बचाव में किसान लगे हुए हैं। खेतों में झुलसा व अन्य लोगों से बचाव के लिए किसान कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं। इस कारण कृषि दवा की दुकानों पर झुलसा रोग की दवा की बिक्री बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...