औरैया, दिसम्बर 16 -- अजीतमल, संवाददाता। बढ़ती शीत लहर और घने कोहरे के बीच नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए ठंड से बचाव के व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक के निर्देश पर नगर क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक ने बताया कि बीते दिन से ही नगर के सरकारी कार्यालयों, बस स्टैंड, बाजार, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसका उद्देश्य यह है कि सुबह-शाम ठंड के दौरान लोगों को ठिठुरन से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी को देखते हुए नगर पंचायत पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में...