उन्नाव, जनवरी 2 -- शुक्लागंज। सुबह शाम कोहरा पड़ने के साथ ही गलन से लोग बेहाल हो रहे हैं। वहीं पीएचसी और सीएचसी में सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा श्वास, बीपी और हृदय रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में दवा लेने के लिये मरीजों की भीड़ रही। जहां परिसर में महिला, पुरुषों की लाइनें लगी रही। सुबह दस बजे डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ अक्षय कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया के पहुंचे। जहां उन्होंने सभी को दवाइयां दी। इसके साथ ही गर्म कपड़े पहनने के साथ ही सर्दी से बचाव करने के तरीके बताये। वहीं अस्पताल में बुजुर्गों की भी भीड़ देखने को मिली। जहां अधिकांश मरीजों मे श्वास, बीपी, हृदय व शुगर की बीमारी मिली। जहां डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया। सुबह से दोपहर तक क...