कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर देहात। जिले में हो रही कड़ाके की सर्दी व शीतलहर कहर बरपा रही है। सर्दीजनित बीमारियों की चपेट में आकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार सुबह रहनियांपुर अकबरपुर की रहने वाली एक और बुजुर्ग महिला की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घेषित कर दिया। इनके सहित सर्दी व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है । जनपद में सर्द मौसम में हार्टअटैक के साथ ब्रेनस्ट्रोक का भी खतरा बढ़ रहा है। वहीं कड़ाके की सर्दी व शीतलहर स्वांस व हार्ट के मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सर्दी की अनदेखी बुजुर्गों के साथ ही सुबह सैर पर जाने वालों व र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.