हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- हमीरपुर/महोबा, संवाददाता। घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच रोज कई-कई किमी चलकर आने वाले मजदूरों को इस मौसम में काम के लाले पड़े हैं। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक शहर के चौराहों और प्रमुख स्थानों पर काम के लिए दिहाड़ी मजदूर एकत्र होते है। लेकिन सर्दी ज्यादा पड़ने के चलते काम बंद होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का भी संकट आ गया है। काम न मिलने से मजदूरों को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। सर्दी में ठिठुरते आते और बिना काम के लौट रहे मजदूर हमीरपुर। शहर के सुभाष बाजार चौराहे में सुबह से ही दूरदराज के मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सर्दी के चलते यहां आने वाले आधे मजदूरों को भी काम नहीं मिल रहा है। मजदूरों का कहना है कि इस मौसम में लोग घरों के काम कम करवाते हैं। इसलिए काम का संकट है। इसकी वजह से उनके परिवा...