गुड़गांव, नवम्बर 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदूषण से भी शहर को राहत नहीं मिली। शनिवार को शहर का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया। वहीं शहर के अन्य इलाकों की बात करें तो ग्वाल पहड़ी की हवा बहुत खराब रही। इन इलाके का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-51 का 276, विकास सदन का 214 और टेरी ग्राम का एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। सेक्टर-51 और ग्वाली पहाड़ी का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए यह हवा अच्छी नहीं है। शहर में हवा की गुणवत्ता खराब होने के पीछे मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर हो रहे प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.