एटा, जनवरी 1 -- एटा। सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को सावधान रहने की जरुरत है। इन दिनों ठंडक से बचाव के साथ काम करने की सलाह दी गई है। मेडिकल कालेज में स्थिरोग ओपीडी में सबसे अधिक रोगी जोड़ों में दर्द होने के पहुंचे। एक ही दिन में 300 से अधिक दर्द रोगी वहां पर पहुंचे। गुरुवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। रोगी पर्चा बचाने के बाद बीमार संबंधित ओपीडी में पहुंचे। इससे अस्थिरोग ओपीडी में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। चिकित्सक डा.अंतरिक्ष ने बताया कि ओपीडी में 450 मरीजों में से सर्वाधिक 300 जोड़ों के दर्द के पहुंचे। ओपीडी में पहुंचने वाले जोड़ों के दर्द के मरीजों ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही जोड़ों का दर्द सता रहा है। सर्दी से घुटने, कमर, टखना सहित अन्य जाइंट में दर्द र...