हाथरस, जनवरी 5 -- हाथरस। कडाके की सर्दी में महिलाओं का पहनाव भी बदल रहा है।बाजारों में पारंपरिक के साथ मॉडन लुक के परिधान काफी पसंद किए जा रहे हैं। महिलाओं व युवतियों के जैकेट कोट की नई वरायटी बाजार में आई हैं। साथ ही स्टाइलिश ड्रेस भी ट्रेड में चल रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए महिलाओं के द्वारा गर्म कपड़ों की खरीदी की जा रही है। वहीं जनवरी की शुरुआत के साथ शादी वाले परिवार भी खरीदारी के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजार में उमड़ती भीड़ को देखकर दुकानदारों को चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी की शुरुआत के सााथ शहर के रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज आदि बाजारों में ऊनी कपड़ों से जुडी दुकानों पर ऊनी जैकेट, हुडी, सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।इसके अलावा ट्रेंच कोट, डेनिम जैकेट, पफर जैकेट की मांग है। स्टाइलिश ट्रेंड में भी ब...