हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। जिले में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में तापमान में आई तेज गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम की ठिठुरन और रात की सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ नजर आ रहा है। ठंड के इस मौसम में यात्रियों को न तो बैठने की समुचित व्यवस्था मिल पा रही है और न ही सिर छुपाने के पर्याप्त इंतजाम। प्लेटफार्मों पर बेंचों की संख्या बेहद कम है, जिससे यात्रियों को घंटों खड़े रहकर ट्रेनों का इंतजार करना मजबूरी बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...