कानपुर, नवम्बर 30 -- नवंबर तक कानपुर चिड़ियाघर लाया जाना था सेंट्रल जू अथॉरिटी ने सर्दी के मद्देनजर नहीं दी परमिशन कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर चिड़ियाघर आने वाली इंदौर की शेरनी की राह सर्दी ने रोक दी है। कानपुर में ज्यादा ठंड को देखते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर अधिकरण ने अनुमति को लंबित कर रखा है। ऐसे में, अब इंदौर से शेरनी के आने का टिकट बसंत ऋतु में ही कट पाएगा। कानपुर चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में 24 अक्तूबर 2017 को नंदिनी ने दो शावकों को जन्म दिया था। बीते आठ वर्षों से बाड़े में दोबारा शावक ने जन्म नहीं लिया। शेर-शेरनी की मेटिंग के लिए चिड़ियाघर प्रशासन लगातार प्रयासरत रहा। आखिरकार अधिकारियों ने ब्लड चेंज का निर्णय लिया। इसी क्रम में इंदौर से शरेनी को लाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक शेरनी को आ जाना था। बतात...