मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। बुधवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1223 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें सबसे अधिक सर्दी-जुकाम और बुखार से 840 पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर पांच मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। वहीं चिकित्सकों ने मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए सर्तकता बरतने की सलाह दी है। चेताया है कि थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। करीब दो सप्ताह से सुबह में ठंड के बाद दस बजे तेज धूप हो रही है। बदले इस मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। गर्मी के दस्तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.