गंगापार, जनवरी 19 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों से मौसम परिवर्तित होते ही सर्दी जुकाम से बुखार और डायरिया के पीड़ितों के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या दो सौ के आसपास रही,जिसमें बुखार के मरीजों के साथ हृदय रोगी ज्यादा रहे। सीएचसी रामनगर के डॉ. दीपक तिवारी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी,जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। उन्होंने बताया कि हृदयाघात से बचने के लिए सुबह शाम होने वाली ठंड से बचें और बाहर निकलने पर कान ढकें रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...