गंगापार, फरवरी 2 -- मौसम बदलते ही कई दिनों से दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से सर्दी, जुकाम और सांस के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को सीएचसी रामनगर में इलाज कराने वालों की संख्या डेढ़ सौ के आसपास रही, जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस के मरीजों के साथ हृदय रोगी ज्यादा रहे। सीएचसी रामनगर के डॉ. दीपक तिवारी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी, जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग और बच्चों को शाम को होने वाली ठंड से बचाव करना चाहिए और ठंडी और बासी चीजों से परहेज जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...