बांका, जनवरी 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों दोरस मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बड़ी संख्या में जिलेवासी बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी, खांसी, जुकाम और गले में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिन के समय मौसम ने कुछ राहत जरूर दी। दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक निजात मिली और बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए, वहीं बुजुर्गों और बच्चों ने भी खुली धूप में समय बिताया। हालांकि, शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाओं के साथ ठंड की वापसी हो गई, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।दिन में गर्मी और रात में...