बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। सर्दी का मौसम जाते-जाते लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है। शहर से देहात तक लोगों की सेहत बिगड़ रही है और अस्पतालों में भीड़ जुटा रहे हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लगी है। एक दिन अवकाश के बाद सरकारी अस्पताल खुला तो मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जिससे घंटों इंतजार के बाद पंजीकरण हुआ और फिर उपचार मिला है। इसके लिए धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी है। सोमवार को एक दिन अवकाश के बाद जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ जुट गई। दिनभर की जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी 1140 मरीजों की रही है। यहां पंजीकरण कक्ष पर दिनभर लंबी लाइन रही है। जांच कराने एवं एक्स-रे कराने को मारामारी रही है तो वहीं स्टोर से दवा लेने को भी लाइन में लगना पड़ा है। जिला पुरुष अस्पताल में डाक्टरों को मुताबिक सर्दी, खांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.