बुलंदशहर, जनवरी 8 -- जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार गिरते पारे ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गुरुवार का दिन इस सीजन के सबसे ठंडे दिनों में से एक रहा, जहां लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। गुरुवार को सुबह के समय बर्फीली हवाओं ने लोगों को शीतलहर का अहसास कराया। ठंड का आलम यह था कि सुबह घर से निकलने वाले लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण सड़कों पर 10 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। सूर्यदेव के दर्शन भी काफी देरी से हुए। दोपहर में जब धूप निकली, तब जाकर लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप सेंकने के लिए लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.