जमुई, दिसम्बर 21 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। पिछले 48 घंटे से सर्दी के सितम से आम और खास सभी परेशान नजर आ रहे हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन से भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। पूरा दिन सर्द हवाएं लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूर किया है। ठंड के इस मौसम में गरीब तबके के लोग खासा परेशान हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध लोग भी घर में ही हीटर का सहारा ले रहे हैं। जगह-जगह लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव के उपाय में लगे हुए हैं। इस बीच एक ऐसा भी दृश्य सामने आ रहा है जहां गरीब परिवार के छोटे-छोटे बच्चे और बड़े सड़क किनारे खुले आसमान में पूस की रात काट रहे। ठंढ उन लोगों के लिए काल बनकर सामने आया है। बाजार में ऊनी कपड़ों की ...