हाथरस, दिसम्बर 27 -- हाथरस। दिसंबर माह के सर्दी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। शनिवार की सुबह से कोहरा छाया। इस दौरान वाहन स्वामियों ने लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय की। दोपहर में धूप खिली। धूप के तेवर नरम थे। इस कारण सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहरा लिया। शाम को सूरज अस्त होने के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। शनिवार को अधिकत्तम 19 डिग्री व न्यून्नतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का मैदानी इलाकों में साफ असर दिख रहा है। हर रोज कोहरा छा रहा है। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह लोग जागे तो घना कोहरा छाया हुआ था। घना कोहरा होने के चलते आमजन से लेकर बेजुबानों तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सुबह घना कोहरा होने के चलते लोग घरों से कम निकले। जो लोग वाहनों से निकले वह लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.