हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि सर्दी के सितम जारी है। सूर्य देव भी दुहाई मांग रहे हैं। सोमवार को कई दिनों के बाद हल्की धूप खिली थी तो लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन मंगलवार को एक बार भी दिनभर कोहरे की घनी चादर के आगोश में रहा मौसम। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जिलेवासियों को 28 दिसंबर तक ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे। तापमान में अभी लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। पछुआ हवा बहने से कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस (देर रात) रहेगा। वहीं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, जिससे ठंड का अधिक एहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो 25-26 दिसंबर के आसपास कुछ जिलों में पुरवा हवा भी चल सकती है। मंगलवार को ...