हापुड़, दिसम्बर 8 -- पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत सर्दी को लेकर बच्चों को अब मार्च माह तक चक्की और गजक खिलाई जाएगी। अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए फ्लैक्सी फंड से जनपद के स्कूलों में छात्रों को सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन सामग्री मुहैया होगी। स्कूलों में हर बृहस्पतिवार इसका वितरण होगा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए अब अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। मार्च के अंत तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। नई व्यवस्था में हर बृहस्पतिवार को छात्रों को मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, चौलाई या बाजरे का लड्डू व भुना चना दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिलने वाले नियमित भोजन के अलावा यह अतिरिक्त आहार फ्लैक्सी फंड से उपलब्ध कराया जाएगा। एबीएसए सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध...