रुडकी, दिसम्बर 23 -- कोहरे और शीतलहर के चलते क्षेत्र में दूध का उत्पादन घटना शुरू हो गया है। दुधारू पशु सामान्य से 25-30 प्रतिशत कम दूध देने लगे हैं। पशु चिकित्सक ठंड में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। किसान बीर सिंह, करणपाल, राजेश कुमार ने बताया कि जब से सर्दी बढ़ी है, तभी से गाय और भैंस का दूध की कमी हो गई है। पहले जो गाय या भैंस रोजाना 10 लीटर दूध दे रही थी, उसका दूध अब घटकर 7 से 8 लीटर ही रह गया है। वीरेंद्र सिंह, रघुनाथ शर्मा, सोमपाल ने बताया कि दुधारू पशु को दिन में अगर 2 से 3 घंटे भी अच्छी धूप मिल जाए, तो उन पर सर्दी का उतना प्रभाव नहीं पड़ता है। पिछले कुछ दिन से धूप नहीं निकलने से दूध का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.