फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- फर्रुखाबाद। सर्दी अब धीरे धीरे दस्तक दे रही है। रात के समय ठंडक होने लगी है। सुबह शाम को भी सर्दी महसूस की जा सकती है। अब लोग गर्म कपड़े निकलने लगे है। सर्दी की दस्तक से संडे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी होने लगी है। बाजार में गर्म कपड़े सस्ते दामों पर मिलने के कारण शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग गर्म कपड़ों को खरीदारी को पहुंच रहे है। नेहरू रोड पर कहने वाले संडे बाजार में लगभग 200 दुकानें लग रही है अब सभी दुकानदार गर्म कपड़ों का स्टॉक लगाए हुए है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के स्वेटर, जैकेट आदि बाजार में उपलब्ध है। दुकानदार गौरव कहते है कि इस बार सर्दी के सीजन से बहुत आस है इसलिए अभी से गर्म कपड़ों का स्टॉक कर लिया है। रविवार को संडे बाजार में खूब खरीदारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.