सीतापुर, दिसम्बर 2 -- सीतापुर, संवाददाता। सर्दी की दस्तक के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार गर्माने लगा है। शहर के प्रमुख बाजार ऊनी कपड़ों, जैकेट, मफलर, कैप, दस्ताने, शाल आदि से सज गया है। इसके अलावा शहर में फुटपाथ पर भी ऊनी कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। राजा कॉलेज मैदान पर लगने वाली पहाड़ी कारोबारियों की वूलेन कपड़ों की बाजार में आई नई वैरायटियां लोगों को खासा लुभा रही हैं। यहां दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, फुल टीशर्ट समेत कई तरह डिजाइनर कपड़े आए हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से भी बचाव करेंगे। हालांकि यह बाजार पिछले महीने से ही सजने लगा था पर इसमें गरमाहट नहीं थी। सर्दी बढ़ने के साथ ही यह बाजार भी गर्म हो उठा है। अहम यह है कि इस बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक के वुलेन कलेक्शन में फैशन का तड़का लगाया गया है। एक तरफ मॉल में भीड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.