कानपुर, जनवरी 16 -- परिषदीय स्कूल सर्दी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुल गए। इन विद्यालयों में 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक शीतावकाश था। लंबे समय के बाद स्कूल खुले लेकिन उपस्थिति कम रही। जो आए उन्हें एमडीएम के साथ चिक्की भी मिली। 24 जनवरी से इन स्कूलों में द्वितीय सत्र परीक्षाएं शुरू होनी हैं। 27 जनवरी से निपुण टेस्ट शुरू होने हैं। दिसंबर और अब जनवरी में इनकी पढ़ाई नाममात्र ही हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षक हैं और इनकी पढ़ाई कराकर कोर्स पूरा कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...