लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता इस बार सर्दी की छुट्टियों में जू आने वाले स्कूली बच्चों और दर्शकों के लिए काफी कुछ नया होगा। क्योंकि बीते एक वर्ष में चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए कई नई सुविधाएं विकसित की गई है। ऐसे में 20 दिसंबर से स्कूलों में होने वाले सर्दी की छुट्टियों के अलावा क्रिसमस डे और नए साल में जू का भ्रमण करने वाले दर्शकों की भीड़ को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि आगामी छुट्टियों और नए वर्ष को देखते हुए दर्शकों की भीड़ जुटना तय है। बीते तीन दिनों से जू में दर्शकों की भीड़ बढ़ी हैं। इसी के मद्देनजर लखनऊ में प्राणी उद्यान को अधिक आकर्षक, पर्यावरण-संगत और बच्चों के लिए अनुकूल बनाया है। हाल ही में बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं...