बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता नरैनी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सर्दी की चपेट में आकर किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर दोनों को परिजन अस्पताल ले गए, पर बचा नहीं सके। कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी शिवमंगल कुशवाहा की 13 वर्षीय पुत्री प्राची गुरुवार को अचानक सर्दी की चपेट में आ गई। तेज पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किशोरी की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राची कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसका एक छोटा भाई भी है। मृतका के पिता हरियाणा में फौज में कार्यरत हैं। गोपरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.