औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।खेतों पर खाद डालने के बाद कड़ाके की ठंड में रात के समय सिंचाई करने गए एक किसान सर्दी की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भर्सेन निवासी 62 वर्षीय रमन सिंह कुशवाहा पुत्र रघुवीर सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रिश्तेदार अरविंद सिंह के अनुसार, रविवार को रमन सिंह दिन में गेहूं की फसल में खाद डाल रहे थे। इसके बाद रात में वह खेतों पर पानी लगाने चले गए। इसी दौरान तेज सर्दी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। खेत पर हालत खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र शीलेश और कमलेश उन्ह...