उरई, दिसम्बर 21 -- उरई संवाददाता। कड़ाके की सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी बेहाल हैं। शनिवार रात से ही कोहरा और धुंध छाने लगा। रविवार सुबह होते ही कोहरे की चादर छा गई, हर तरफ सफेदी छाई रही। दृश्यता 30 मीटर से भी कम थी। साथ ही सर्द हवाएं और परेशानी बढ़ा रही थीं। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोग अपने-अपने घरों के बाहर कुर्सियां डालकर धूप सेंकते नजर आए, वहीं बच्चे भी घरों से निकलकर मैदानों में खेलते-कूदते दिखाई दिए पर शाम 6 बजते ही फिर से सर्दी की वजह से बाजारों व सड़को पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। रविवार दोपहर 12 बजे के बाद कोहरे में कमी आई और सूर्य देव के दर्शन हुए, इससे तापमान 14 डिग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.