मैनपुरी, जनवरी 6 -- जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। कड़ाके की ठंड से जनमानस के सामने मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ रही हैं। बीते कई दिनों से धूप न निकलने से लोग बेहाल हैं। अलाव का सहारा भी कड़ाके की ठंड में कम पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाले अलाव के पास लोग दिनभर जमे रहते हैं। आलू की फसल में झुलसा रोग आने लगा है। मंगलवार को तापमान न्यूनतम पांच और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से जनपद ठिठुर रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। सुबह की शुरुआत देर से होती है और शाम को जल्दी घरों में लोग पहुंच रहे हैं। ठंड का असर बाजारों में भी साफ दिख रहा है। जो सड़के भीड़ के गुलजार से जाम रहती थीं वे सड़कें खाली-खाली नजर आती हैं। दुकानदार भी दुकान के सामने अलाव जलाकर बै...